Mahindra First Choice Franchise कैसे लें – How to get Mahindra First Choice Franchise in Hindi

Mahindra First Choice Franchise in India: Mahindra First Choice, जिसके बारे में आपने सुना ही होगा। अगर नही सुना होगा, तो मैं आपको बता दूँ कि यह महिंद्रा ग्रुप का ही हिस्सा है। यह Second Hand गाड़ियों यानि पुरानी कार को बेचने का काम करते हैं। अगर आप भी इनके साथ जुड़कर ये बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए, ताकि आपको पता चल सके कि Mahindra First Choice Franchise Kaise Le?

Mahindra First Choice Franchise in Hindi

mahindra-first-choice-franchise-kaise-le
Image Credit: Indiatvnews.com

Mahindra First Choice इंडिया की सबसे बड़ी पुराने वाहनों की खरीद-बेच का केंद्र है। यह Second Hand गाड़ियों की काफी बड़ी मार्केट कैप्चर करते हैं जिनके पास सभी कंपनियों की गाड़ियां मिलती हैं।  इनके द्वारा बेची गई गाड़ियाँ उच्च गुणवत्ता की होती हैं जिसकी वजह से जिन क्षेत्रों में इनके आउटलेट्स हैं, वहाँ के लोग केवल इनके माध्यम से ही यूज्ड कार खरीदना पसन्द करते हैं।

Mahindra एक काफी बड़ा ब्रांड है जो अपनी गाड़ियों की वजह से काफी ज्यादा फेमस है। इसी वजह से इंडिया का हर एक व्यक्ति महिंद्रा के बारे में जानता है। अगर आप इनकी Franchise लेते हैं तो आपको इनका ब्रांड नाम इस्तेमाल करने को मिलता है और इनके नाम में ही इतनी ताकत है कि आपको किसी भी तरह की एडवरटाइजिंग या मार्केटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Mahindra First Choice Franchise का मार्केट स्कोप कितना है?

इनके मार्केट स्कोप का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इनके इंडिया के 810 शहरों में 1700+ आउटलेट्स मौजूद हैं और आने वाले कुछ सालों में यह आंकड़ा बढ़ाकर 2000 के पार ले जाना चाहते हैं। इंडिया में यूज्ड कार की मार्केट काफी बड़ी है क्योंकि सभी लोग नई गाड़ी Afford नहीं कर सकते हैं जिसकी वजह से वह पुरानी गाड़ियों की तरफ अपना रुख करते हैं।

Mahindra First Choice Franchise Workshop में पुरानी गाड़ियाँ काफी सस्ती और अच्छी क्वालिटी की मिल जाती हैं और इसके साथ ही पुरानी गाड़ियों पर उन्हें टैक्स भी नहीं देना पड़ता है। इस वजह से कुछ अमीर लोग भी 1-2 साल चली पुरानी गाड़ी खरीदना पसन्द करते हैं।

2021 में Used Car की मार्केट 32.14 Billion Dollar के करीब है और एक रिपोर्ट के अनुसार यह मार्केट 2027 तक 74.70 Billion Dollar के पार पहुँच जाएगी। इन दोनों तथ्यों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंडिया में Used Car की मार्केट कितनी बड़ी है।

Mahindra First Choice Franchise ही क्यों लें?

यह सवाल सभी लोगों के मन में जरूर उठेगा कि हम Mahinda Fist Choice Franchise क्यों लें, जबकि हम एक शॉप खोलकर उसमे कुछ गाड़ियाँ रखकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। इसमें हमारी लागत भी Mahindra First Choice (MFC) के मुकाबले कम आएगी, क्योंकि इसमें Franchise Fee नहीं देनी पड़ेगी।

तो इस सवाल का जवाब एकदम आसान है- अगर आप अपने बिज़नेस को बड़े पैमाने पर करना चाहते हैं तो आपको Mahindra First Choice Franchise लेनी ही चाहिए। क्योंकि लोग इन पर Trust करते हैं और इनके पास जो गाड़ियाँ आती हैं उसे 118 तरीको से Check करके कार की गुणवत्ता को Decide किया जाता है उसके बाद ही उसे लोगों को बेचा जाता है।

आप एक बात खुद सोचिए कि एक शहर में Mahindra First Choice Outlet है और दूसरी तरफ कोई लोकल शॉप है जो पुरानी गाड़िया बेचती हैं तो लोग किसके पास से कार खरीदेंगे? जाहिर सी बात है लोग Mahindra First Choice के पास ही जाएंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें वहाँ से बेस्ट क्वालिटी की कार मिलेगी, जो उनके बजट में भी होगी।

अगर वही व्यक्ति किसी लोकल शॉप से कार खरीदता हैं और उसे कार के बारे में जानकारी नहीं हैं तो वह दुकानदार उसे खराब गाड़ी भी बेच सकता है। इसी वजह से वह कभी भी लोकल शॉप से कार खरीदना पसंद नहीं करेगा।

Mahindra First Choice Franchise Benefits- महिंद्रा फर्स्ट चॉइस फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

  1. आपको इनका ब्रांड नाम इस्तेमाल करने को मिलता है।
  2. आपके Employees को Cars को Sale करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  3. गाड़ियों को 118 पॉइंट्स के जरिए चैक किया जाता है और उसके बाद ही उनकी गुणवत्ता को डिसाइड किया जाता हैं।
  4. इन्होंने बैंकों, वित्त कंपनियों और बीमा कंपनियों के साथ टाइअप किया हुआ है जिससे बिज़नेस के लिए फंडिंग जुटाने में मदद मिलती है।
  5. यह इंडिया में मल्टीब्रांड की Used Cars बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

Mahindra First Choice Franchise Kaise Le- How to get Mahindra First Choice Franchise in India

how-to-get-mahindra-first-choice-franchise-in-hindi
Image Credit: franchiseindiaweb.in

इनकी Franchise लेमे के लिए आपको इनकी कुछ रिक्वायरमेंट्स को पूरा करना पड़ेगा, उसके बाद आपको इनकी Franchise मिल जायेगी।

Mahindra First Choice Franchise Requirements

  • आपकी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष की होनी चाहिए।
  • इनकी Franchise लेने के लिए आपकी अधिकतम आयु 60 वर्ष तक हो सकती है।
  • आपकी वार्षिक कमाई 60 हजार से एक लाख के करीब होनी चाहिए।
  • आपके आउटलेट्स में 1-2 एम्प्लॉयी का होना जरूरी है।

Mahindra First Choice Franchise Cost – आवश्यक निवेश

हम सभी जानते हैं कि गाड़ियों से जुड़े बिज़नेस में निवेश काफी ज्यादा होता है क्योंकि इसमें आपको काफी बड़ी जगह की जरूरत होती है और आपको Staff की भी जरूरत पड़ती है। साथ ही आपके पास अपने आउटलेट में कार रखने के लिए भी पैसे की जरूरत होती है। इन सबके अलावा और भी कई प्रकार के छोटे-मोटे खर्चे होते हैं जिसकी वजह से आपकी लागत काफी ज्यादा हो जाती है।

Mahindra First Choice Franchise Outlet लेने पर आपकी लागत 50 लाख़ से 1 करोड़ रुपये  के आस-पास आ सकती है, और यदि आप किसी अच्छे एरिया का चुनाव करते हैं और अपना आउटलेट एक शोरूम की तरह खोलते हैं तो आपकी लागत 1.5 करोड़ रुपये के करीब आ जाएगी।

  • Land Cost: – 50 Lakh
  • Office Cost: – 8 Lakh
  • Security Fee: – 1-2 Lakh
  • Employee Salary: – 1 Lakh
  • Other Charges: – 4 Lakh

आपकी लागत आप पर ही निर्भर करती हैं क्योंकि यह आपसे किसी भी प्रकार की Franchise Fee नही लेते हैं। यह आपसे केवल Security Fee लेते हैं जो आउटलेट के बंद करने पर आपको वापस कर दी जाती है। अगर आप जमीन रेंट पर लेते हैं तो आपकी लागत केवल 30-40 लाख रुपये के करीब रह जाएगी। लेकिन इसमें आपको हर महीने किराया देना होगा और जितनी बड़ी जगह होगी, आपका किराया भी उतना ही ज्यादा होगा।

Mahindra First Choice Franchise Land Requirement

Mahindra First Choice Franchise लेने के लिए आपको ज्यादा जमीन की आवश्यकता पड़ती है। आपके पास 5-10 हजार Sq Ft जगह का होना बेहद जरूरी है क्योंकि आपको कई चीजों के लिए जगह चाहिए होती हैं जैसे-

Parking: – 2000 Sq Ft

Working & Office Area: – 700-1000 Sq Ft

Lounge: – 1000 Sq Ft

जमीन के बारे में जानने के बाद आपको सही लोकेशन का भी चयन करना होता है क्योंकि सबसे ज्यादा जरूरी यही है। अगर आप आउटलेट की लोकेशन का चुनाव करने में गलती कर देते हैं तो आपका Successful होना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको हमेशा किसी ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए, जहाँ ज्यादा भीड़-भाड़ रहती हो या फिर उस एरिया में गाड़ियों से जुड़ा काम होता हो। इन जगहो पर आपके आउटलेट के Grow करने की संभावना बढ़ जाती है।

Mahindra First Choice Franchise Documents

  • Age & Id Proof: – Aadhar Card, Voter ID Card Etc.
  • Income Proof: – Salary Slip, Appointment Letter Etc.
  • Address Proof: – Electricity Bill, Water Bill, House Tax Etc.
  • Sign Proof: – Passport Copy, Pan Card
  • Bank Statement For 6 Month
  • 2 Passport Size Photo

Mahindra First Choice Franchise Profit Margin- कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है?

Used Car के बिज़नेस में अच्छी कमाई होती है लेकिन इनकी Franchise लेकर आप कितना कमा सकते हैं या आपको कितने प्रतिशत प्रॉफिट दिया जाता है, इसके बारे में कहीं पर भी सही  जानकामौजूद नहीं है। इस बारे में जानने के लिए आपको कंपनी से Contact करना होगा, उसके बाद ही आपको सही जानकारी प्राप्त हो सकती है।

Mahindra First Choice Franchise apply Online- महिंद्रा फर्स्ट चॉइस फ्रैंचाइज़ी  के लिए अप्लाई कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको इनकी वेबसाइट www.mahindrafirstchoice.com पर जाना है।
  2. इनके Menu Bar में आपको Partner with Us का आप्शन दिखेगा जिसके अन्दर Become Our Franchisee का ऑप्शन मिलेगा।
  3. जिसमें आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसे भरकर आप इनकी Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Mahindra First Choice Contact Information

Mahindra First Choice Head Office: –

Mahindra First Choice Wheels,
602, 6th Floor, Tower – B,
Embassy 247,
Vikhroli (West), Mumbai

Toll Free Number: 1800 419 4800 (10 AM To 6 PM)

Email:- [email protected] / [email protected]

Mahindra First Choice Franchise Contact Number:-

West Zone – 9513881811

South Zone – 9513763259

North Zone – 9513763186

East Zone – 9513763191

Mahindra First Choice Franchise in Hindi- मेरी राय

आपको इनकी फ्रैंचाइज़ी जरूर लेनी चाहिए, इसमें आप ही का फायदा हैं। यह आपको कई सारी सुविधाएं देती है और आपको एक ऐसी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिलता है जो काफी ज्यादा पॉपुलर है और यह इंडिया में काफी अंदर तक फैल चुकी है। अगर आप इनकी Franchise नहीं लेते हैं तो एक दिन कोई और ही व्यक्ति आपके शहर में इनका आउटलेट ओपन कर लेगा और उस समय आप पछताने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Mahindra First Choice Franchise Kaise Le – How to get Mahindra First Choice Franchise in Hindi” पर लिखा आर्टिकल पसन्द आया होगा। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसे Social Media पर शेयर करें और अपना Comment एवं प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से ज़रूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment