Samarth Amruttulya Franchise कैसे लें– How to get Samarth Amruttulya Franchise in Hindi

Samarth Amruttulya Franchise in Hindi: आज मैं आपको जिस Franchise के बारे में बताने वाला हूँ शायद ही आपने इसके बारे में सुना होगा, क्योंकि इस समय यह इतनी पॉपुलर नही हैं। इसलिए शायद आप इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं होंगे, लेकिन अगर आप मुम्बई में या उसके आस-पास गए होंगे, तो आपने Samarth Amruttulya के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम “Samarth Amruttulya Franchise Kaise Le” के बारे में ही जानने वाले हैं।

यह Franchise उन लोगों के लिए है जो कम पैसों में अपना कोई छोटा-मोटा बिज़नेस खोलना चाहते हैं और एक अच्छी कमाई करना चाहते हैं। हम सभी Chai Sutta और MBA Chaiwala को जानते ही हैं, इनका बिज़नेस चाय से जुड़ा है। इसी तरह Samarth Amruttulya का बिज़नेस भी चाय का है जिसे आप कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

Samarth Amruttulya क्या है?

samarth -amruttulya-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

यह एक चाय की दुकान की तरह है जो अपनी Franchise, All Over India दे रही है। इसके बारे में आपको इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी, क्योंकि इस समय इनकी कोई वेबसाइट नहीं हैं जिसके माध्यम से आप इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें या Franchise के लिए अप्लाई कर सकें।

लेकिन आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मैं आपको इनके Franchise लेने से जुड़ी Requirements और कहाँ से अप्लाई कर सकते हैं, बताने वाली हूँ। इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

Samarth Amruttulya का मार्केट स्कोप कितना है?

इसके बारे में बता पाना काफी मुश्किल है क्योंकि इसने कुछ समय पहले ही अपनी Franchise देनी शुरू की है और अभी इनकी कोई वेबसाइट भी नहीं है। जिसकी वजह से इनके मार्केट स्कोप के बारे में बता पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन हम चाय के बिज़नेस के मार्केट स्कोप के बारे में बता सकते है।

अगर हम चाय के बिज़नेस की बात करें, तो यह इंडिया में काफी ज्यादा पॉपुलर है। यहाँ पर हर घर में सुबह की शुरुआत एक कप चाय से ही होती है। इंडिया के लोगों को चाय से इतना लगाव है कि कुछ लोग तो गर्मियों में भी चाय पीना पसन्द करते हैं। इंटरनेट पर चाय को लेकर काफी ज्यादा Meme और वीडियो बनी हुई हैं जिसमें हमारे चाय के प्रति प्यार को दर्शाया गया है।

अगर हम चाय के बिज़नेस के मार्केट स्कोप की बात करें, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल चाय के बिज़नेस से MBA Chaiwala एक साल में 5 से 10 करोड़ और Chai Sutta Bar एक साल में 50 करोड़ रुपये के करीब कमा लेते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंडिया में चाय के बिज़नेस का स्कोप कितना हैं।

Features of Samarth Amruttulya Franchise- विशेषताएं

  1. जब आप इनकी franchise लेते हैं तो यह आपको स्टोर डिज़ाइन और इंटीरियर के साथ-साथ आपके एम्प्लॉई को ट्रेनिंग भी देते हैं।
  2. ये अपने सभी आउटलेट्स में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि कस्टमर को अच्छी सर्विस मिल सके।
  3. इनकी चाय में हमेशा ताजी चायपत्ती का ही इस्तेमाल किया जाता है ताकि चाय के स्वाद और सुगंध को बढ़ाया जा सके।
  4. इनके मेनू में मलाईदार से लेकर चटपटी चाय तक शामिल हैं।
  5. वर्तमान समय में यह महाराष्ट्र के 6 इलाकों में अपनी franchise दे रहे हैं।
  6. इनके स्टोर से एक दिन में 1000 से 1500 कप चाय की बिक्री होती है।

Samarth Amruttulya Franchise Requirements

how-to-get-samarth -amruttulya-franchise
Photo by Ron Lach from Pexels
  • जमीन
  • इन्वेस्टमेंट
  • Documents (आपके पास FSSAI, Fire NOC, Glow Sign, Health, Store रिलेटिड डाक्यूमेंट्स होने चाहिए)
  • Shop (आपकी शॉप बाजार क्षेत्र, रेलवे क्षेत्र, पार्किंग, भीड़ वाले क्षेत्र के आस-पास होनी चाहिए)
  • अगर आपकी शॉप किराए पर है तो उसके मालिक के साथ आपका 5 साल का एग्रीमेंट होना जरूरी है।

Samarth Amruttulya Franchise Kaise Le?

How to get Samarth Amruttulya Franchise in Hindi: इनकी Franchise लेने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इन्होंने कुछ समय पहले ही Franchise देना शुरू किया है और अभी तक इनके महाराष्ट्र में 10 Franchise आउटलेट्स हैं। यह अपने आउटलेट्स पूरे इंडिया में खोलना चाहती हैं लेकिन इस कार्य मे कुछ समय लग सकता है। चलिए इसकी Franchise लेने के बारे में जानते हैं-

Samarth Amruttulya Franchise Cost in India

Samarth Amruttulya Tea Franchise Cost: ये फ्रैंचाइज़ी लेने में आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट नहीं करना होता है। इसमें आपको 5 लाख तक का खर्च आ सकता है जिसमें आपके सभी काम हो जाएंगे। अगर आपके पास जमीन अपनी है तो आपका यह खर्चा कम हो सकता है। लेकिन आपका कुल खर्चा इससे ज्यादा बिल्कुल नहीं होगा।

इस खर्चे में 1 लाख रुपए Franchise Fee और बाकी के 4 लाख आपकी शॉप के डिज़ाइन, इंटीरियर और कच्चे माल में लग जाएंगे।

Samarth Amruttulya Franchise Land Requirement

Samarth Amruttulya Franchise लेने के लिए आपको ज्यादा जमीन की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके पास केवल 200 Sq Ft यानी 23 गज की जगह है तब भी आप इनकी Franchise लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

लेकिन अपने आउटलेट्स को चलाने के लिए आपके पास सही एरिया में जगह का होना जरूरी है, क्योंकि बिना सही एरिया चुने आपकी शॉप नहीं चल पायेगी। चाय के बिज़नेस में सही एरिया का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है।

यह एक ऐसा बिज़नेस हैं जिसे आप हर कहीं नहीं खोल सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जहाँ पर चाय का बिज़नेस चल सके जैसे- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल और इंडस्ट्रीयल एरिया आदि।

Samarth Amruttulya Franchise Documents

  • I’d Proof
  • Address Proof
  • Email Id, Mobile Number, Photograph
  • GST Number
  • NOC
  • Shop Documents
  • Franchise Agreement

Samarth Amruttulya Franchise Profit Margin

how-to-get-samarth -amruttulya-franchise-in-hindi
Image by Tumisu, from Pixabay

इसके बारे में इंटरनेट पर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है, लेकिन किसी भी चाय के बिज़नेस की Franchise लेने पर आपको 35 – 40% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। इनके एक आउटलेट्स से Daily 1000 चाय के कप बिक जाते हैं। अगर आपकी शॉप से Daily 500 कप भी बिकते हैं और एक कप की कीमत 10 रुपए हैं तो आपकी 1750 रुपए की कमाई आराम से हो जाती है।

How to apply for Samarth Amruttulya Franchise in Hindi- अप्लाई कैसे करें?

इनकी इस समय कोई वेबसाइट नहीं हैं पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप Samarth Amruttulya Franchise के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

अगर आप Samarth Amruttulya Franchise लेना चाहते हैं तो आप इनके Social Media प्लेटफॉर्म से अप्लाई कर सकते हैं।

Facebook Link: – Https://M.Facebook.Com/415127625954226/

Amruttulya Franchise Contact Number: – 9923084394

Samarth Amruttulya Franchise के बारे में मेरी राय

Samarth Amruttulya Franchise एक New Tea बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी मॉडल है जिसका इस समय उतना ज्यादा स्कोप नहीं है और इनकी कोई वेबसाइट भी नहीं है। इसलिए एक तरह से अभी यह एक लोकल बिज़नेस है। अब आप पर निर्भर करता है कि आपको इसकी Franchise लेना चाहते हैं या नहीं।

अगर आप Samarth Amruttulya Franchise लेने का विचार कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले इनसे Contact करके फ्रैंचाइज़ी के बारे में सभी प्रकार की जानकारी ले लेनी चाहिए और उसके बाद ही इनकी Franchise के बारे में सोचना चाहिए। साथ ही आपको यह भी पूछना है कि क्या यह महाराष्ट्र के बाहर भी अपनी फ्रैंचाइज़ी दे रहे हैं?

निष्कर्ष

मैंने आपको Samarth Amruttulya Franchise से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है। इनकी वेबसाइट ना होने की वजह से जो जानकारी इनके Social Media Pages और Internet से मिली है वही जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है।

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Samarth Amruttulya Franchise Kaise Le – How to get Samarth Amruttulya Franchise in India” पर लिखा यह पोस्ट पसन्द आया होगा। अगर पोस्ट से आप लाभान्वित हुए हों, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment