Real Paprika Franchise कैसे लें?

Real Paprika Franchise Kaise Le in Hindi: भारतीय लोगों में फास्ट फूड के प्रति अलग ही रुझान देखा जा रहा है। वह समय बीत गया जब लोग केवल घर की बनी दाल रोटी को ही प्राथमिकता देते थे। परंतु आजकल की पीढ़ी हर प्रकार के भोजन का स्वाद चखने के लिए लालायित है। फास्ट फूड के लिए लोगों के इसी आकर्षण को देखकर फास्ट फूड बिजनेस भी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

real-paprika-franchise-kaise-le-in-hindi

ऐसे में अगर आप भी फास्ट फूड के क्षेत्र में खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए किसी बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेना ही फायदेमंद रहेगा। तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको फास्ट फूड बिजनेस के लिए रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे हैं।

हमारा विश्वास है कि इस आर्टिकल से बेहतरीन जानकारी आपको इंटरनेट पर कदापि नहीं मिल सकती है। Real Paprika Franchise Kaise Khole (How To Get Real Paprika Franchise in Hindi) के बारे में संपूर्ण जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

Real Paprika Franchise Kya Hai

रियल पपरीका Fast Food & Beverage के क्षेत्र में अपनी उत्तम सुविधाएं प्रदान करने वाला एक पिज़्ज़ा स्टोर हैं। रियल पपरीका फ्रेंचाइजी की स्थापना लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा सन 2010 में की गई थी। रियल पपरीका की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी के मालिक ने सन 2016 में फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया।

वर्तमान समय में पूरे देश में रियल पपरीका फ्रेंचाइजी का वितरण जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है।

ये भी पढ़ें: Reliance Petrol Pump Dealership कैसे लें?

Real Paprika Franchise Cost (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में निवेश)

किसी भी फेमस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अच्छा खासा पैसा इन्वेस्ट करने की जरूरत होती है। वैसे तो कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट ही सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। परंतु फिर भी अगर रियल पपरीका फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट की बात की जाए तो इसके लिए आपको 5 लाख रुपए से 15 लाख रुपए इन्वेस्ट करने की आवश्यकता होती है।

हालांकि रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में होने वाली इन्वेस्टमेंट काफी हद तक जमीन और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। मतलब कि यदि आप छोटे शहर में रियल पपरीका फ्रेंचाइजी खोलते हैं तो जमीन खरीदने या किराए पर लेने के लिए कम लागत आएगी। परंतु यदि आप मेट्रोपॉलिटन सिटी में रियल पपरीका फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहते हैं तो आपको जमीन में ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा।

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत कई अन्य factors पर भी निर्भर करती है। रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में ग्राहकों को उचित सुविधा प्रदान करने के लिए 3 से लेकर 6 worker रखना भी जरूरी है। इसके अलावा कंपनी द्वारा एयर कंडीशनर, सीसीटीवी सेटअप और इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की भी आवश्यक शर्त रखी गई है।

अगर बात की जाए डिलीवरी सर्विस की तो इसके लिए कंपनी द्वारा सख्त नियम बनाया गया है। ऐसे में आपको डिलीवरी सर्विस के लिए व्हीकल का प्रबंध भी करना होगा और पेट्रोल का खर्च भी रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में ही जोड़ा जाएगा।

Real Paprika Franchise Land Requirement (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता)

किसी भी बिजनेस को सफल करने में जमीन और लोकेशन का अहम योगदान होता है। ऐसे में अगर आप भी रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेकर सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं तो सबसे पहले लोकेशन का चयन करने में सावधानी रखें।

इसलिए जहां तक संभव हो सके रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए हॉस्पिटल, ऑफिस, स्कूल और कॉलेज आदि के नजदीक का क्षेत्र ही चुने। इसके अलावा रोड फ्रंट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में Real Paprika Franchise स्थापित करना काफी फायदेमंद साबित होगा।

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 300 स्क्वायर फीट से 800 स्क्वायर फीट तक की जगह का प्रबंध करना होगा। रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में रसोई और सिटिंग एरिया का पर्याप्त प्रबंध होना भी अति आवश्यक है।

हालांकि कंपनी द्वारा पार्किंग सुविधा के लिए किसी तरह की सख्त हिदायत नहीं दी गई है। परंतु यदि आप चाहें तो ग्राहकों को पार्किंग सुविधा भी दे सकते हैं जिसके लिए आपको अलग से फ्रंट में जगह का प्रबंध करना होगा।

ये भी पढ़ें: Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le | How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi

Real Paprika Franchise Kaise Le हेतु आवश्यक दस्तावेज

How to get real Paprika Franchise in Hindi: रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा आवेदनकर्ता से कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात की मांग की जाती है जो कि इस प्रकार हैं:

पर्सनल कागजात

  • निजी पहचान पत्र: Aadhar Card, पैन Card, वोटर ID कार्ड
  • Address Proof: राशन कार्ड, electricity bill

अन्य कागजात

  • Passport Size Photo, ईमेल ID, Phone Number, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज

प्रॉपर्टी संबंधित कागजात

  • Lease Agreement , All type NOC, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, Shop Address Proof, GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, Business Tan Copy, बिजनेस पेन copy

How To Apply Online For Real Paprika Franchise (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

Real Paprika Franchise Kaise Khole: रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिया गया है। यदि आप भी रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ simple स्टेप फॉलो करने होंगे जो कि निम्नलिखित हैं:

real-paprika-franchise-website
Image By: Real Paprika
  • सबसे पहले applicant को रियल पपरीका फ्रेंचाइजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • Real Paprika Official Website: www.realpaprika.com
  • उसके बाद होम पेज पर Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक form open होगा जिसमें आवेदन कर्ता से संबंधित जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक fill करनी होगी।
  • इस form में आवेदन कर्ता का नाम, ईमेल आईडी, एड्रेस, फोन नंबर और पता आदि ध्यानपूर्वक भरने के पश्चात submit के button पर क्लिक करके फार्म जमा करवाएं।
  • जैसे ही कंपनी द्वारा आपका फॉर्म देख लिया जाता है तो कंपनी के उच्च अधिकारी आपसे खुद ही संपर्क स्थापित कर लेते हैं।

Real Paprika Franchise Contact Details (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी संपर्क सूत्र)

कंपनी द्वारा रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन के अलावा फोन नंबर और ईमेल आईडी का विकल्प भी दिया गया है। यदि आप चाहें तो रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए डायरेक्ट हेड ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Real Paprika Franchise Contact Number: +91 8485964151

Real Paprika Head Office Address:

रियल पपरीका फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
गैलेक्सी रोड, वस्त्राल,
अहमदाबाद- 382418, गुजरात, इंडिया.

ये भी पढ़ें: 9 Best Business Ideas For Women in Hindi in India | महिलाओं के लिए बेस्ट बिजनेस आइडिया

Real Paprika Franchise Profit Margin (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी का नाम ही अपने आप में एक मुनाफा है जिसे भारतीय लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा काफी अच्छा कमीशन भी दिया जाता है। मतलब कि आप की कुल बिक्री में से 15% कंपनी द्वारा अर्जित किया जाता है। बल्कि बाकी बचे 85% हिस्से पर केवल फ्रेंचाइजी लेने वाले का अधिकार होता है।

Real Paprika Franchise Benefits (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में फायदा)

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए पार्टनरशिप के द्वारा आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। रियल पपरीका कंपनी के साथ हाथ मिलाकर आप अच्छा खासा कमीशन पा सकते हैं।

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के आवेदन से लेकर फ्रेंचाइजी की स्थापना तक कंपनी सभी प्रकार की मदद करती है। सबसे खास बात कि कंपनी मात्र 1 महीने के भीतर ही आपको पूरा बिजनेस सेटअप प्रदान करती है।

इसके अलावा रियल पपरीका फ्रेंचाइजी को सुचारू रूप से चलाने के लिए कंपनी द्वारा उचित ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाती है। रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए ट्रेनिंग के अंतर्गत कुकिंग ट्रेनिंग और फूड प्रेजेंटेशन ट्रेनिंग शामिल है।

साथ ही मेन्यू प्लानिंग, menu pricing, ऑफर, बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर,ढ ऑपरेशन और ट्रेनिंग मैनुअल में भी कंपनी मदद करती है। इसके अतिरिक्त online tie- Up support- delivery और website support – for order के लिए भी फ्रेंचाइजी लेने वाले को हेल्प प्रोवाइड की जाती है।

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी की तरफ से मिलने वाली मार्केटिंग support के बारे में बात की जाए तो कंपनी द्वारा यूनिट इंटीरियर & एक्सटीरियर ads के साथ लोकल एडवर्टाइजमेंट के लिए भी सहयोग किया जाता है। मतलब कि रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेने के उपरांत आपको मार्केटिंग के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं होती है।

Real Paprika Franchise Term & Conditions (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए नियम और शर्तें)

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर्ता की कम से कम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है। परंतु यदि आवेदन कर्ता के पास कोई बिजनेस एक्सपीरियंस है तो उसे कंपनी द्वारा प्राथमिकता दी जाती है।

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के लिए 9 साल तक का Franchise Tenure निर्धारित किया गया है। इसके अलावा Real Paprika Franchise ROI के लिए 1 साल का समय दिया जाता है। साथ ही कंपनी द्वारा रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के लिए भी मार्केटिंग सपोर्ट की जाती है।

ये भी पढ़ें: Tea Time Franchise कैसे लें | How to Get Tea Time Franchise in Hindi

Real Paprika Franchise Menu (रियल पपरीका फ्रेंचाइजी का मेन्यू)

रियल पपरीका फ्रेंचाइजी में विभिन्न प्रकार के पिज़्ज़ा, Panini, गार्लिक ब्रेड, Fresh Salad, टेस्टी नूडल्स और कई प्रकार का Pasta ग्राहकों के समक्ष पेश किया जाता है। इसके साथ ही बर्गर, सैंडविच और fries भी रियल पपरीका फ्रेंचाइजी menu में शामिल हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आपको फास्ट फूड के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रियल पपरीका फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तार से सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Real Paprika Franchise Kaise Le / How To Get Real Paprika Franchise in Hindi संबंधित दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे सोशल मीडिया द्वारा अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि हर व्यक्ति तक रियल पपरीका फ्रेंचाइजी कैसे लें की जानकारी पहुंच सके।

ये भी पढ़ें: Easy Day Franchise Kaise Le | How to Get Easy Day Franchise in Hindi!

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment