DU ADMISSION 2022: प्रक्रिया में बदलाव (DU me admission kaise le)

DU ADMISSION 2022- DU me admission Kaise Le: दोस्तों 1922 में स्थापित भारत में विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पांचवें नंबर पर आने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2022 की एडमिशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव हुए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रों के कैरियर के विकास के लिए ही नहीं जानी जाती है बल्कि यह छात्रों में कला, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में भी रुचि पैदा करने के लिए प्रसिद्ध है।

यदि आप भी एक छात्र हैं या फिर अभिभावक हैं और डीयू में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं तो आप हमारे इस लेख DU Admission 2022 – DU me admission Kaise Le को ध्यान से पढ़ें।

du-admission-2022-du-me-admission-kaise-le
Photo by cottonbro from Pexels

DU Admission 2022 – DU me admission kaise le

साल 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया संभवत: अगस्त के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए होने वाली प्रवेश CUCET यानी (Central University Common Entrance Test) के माध्यम से होने वाली है।

यदि आप यह परीक्षा पास करते हैं तो ही आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं। साल 2022 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या 69,554 रह सकती है परंतु इसमें संशोधन होने की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, CUCET परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, परिणाम और कट ऑफ इत्यादि का विवरण अभी तक जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।परंतु संभव है जल्दी DU Admission 2022 से संबंधित कोई सूचना छात्रों को प्रदान कर दी जायेगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा यह भी कहा गया है कि यदि किसी कारण CUCET का आयोजन नहीं हो पाया तो यूनिवर्सिटी खुद अपनी प्रवेश परीक्षा DUET आयोजित कर सकती है। इसके अलावा संभव है इस वर्ष से UG Course 3 साल के बजाय 4 साल के लिए कर दिया जाये ।

DU Admission 2022 की प्रवेश परीक्षा से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यह साफ है कि विद्यार्थियों को 30 से 40 दिन का समय दिया जाएगा इसके बाद ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा दो भागों में आयोजित की जा सकती है- पहला एप्टिट्यूड टेस्ट होगा जो सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान होगा और दूसरा टेस्ट, बहुत से कंबीनेशन और ऑप्शन पर आधारित हो सकता है। यह परीक्षा आप की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के उपरांत 1 महीने के अंदर ली जा सकती है।

आपको बता दें कि अब तक कट ऑफ के आधार पर एडमिशन हुआ करते थे। जिसमें कई बार यह कट ऑफ 100% तक चला जाता था। ऐसे में कई छात्र योग्य होने के बावजूद विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त नहीं कर सकते थे। भारत में कई बोर्ड मौजूद हैं जो 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन करते हैं। सभी बोर्ड अपने -अपने अनुसार विद्यार्थियों को नंबर प्रदान करते हैं।

कई बोर्ड ऐसे हैं जो अपने टॉपर विद्यार्थियों को भी 90% से अधिक अंक नहीं देते। ऐसे में योग्य विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं। क्योंकि यहां का कट ऑफ 90% से ऊपर चला जाता है। इस कारण सभी विद्यार्थियों को एक समान अवसर उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए CUCET को कराने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें: CTET Exam Kya Hai: CTET Full Form, Eligibility, 2 Level Exam Pattern, Career Scope etc.

पूर्व में क्या थी एडमिशन प्रक्रिया?

Earlier Scenario before DU Admission 2022
अभी तक दिल्ली विश्वविद्यालय में दो प्रकार से प्रवेश पाया जा सकता था। पहला, योग्यता के आधार पर और दूसरा, प्रवेश परीक्षा के द्वारा। परंतु यह प्रवेश परीक्षा केवल 12 कोर्स के लिए ही आयोजित की जाती थी। इसके अतिरिक्त यह परीक्षा पीजी कोर्स के लिए NTA द्वारा आयोजित की जाती है।

इन 12 कोर्स में से केवल 9 कोर्स के लिए प्रवेश, DUCET द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त तीन कोर्स के लिए परीक्षा का आयोजन स्वयं विश्वविद्यालयों द्वारा किया जाता है जिसमें संगीत, ललित कला जैसे कोर्स सम्मिलित है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार Best 04 Subjects के अंकों को जोड़कर प्राप्त अंकों द्वारा विश्वविद्यालय के कटऑफ को पार करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यार्थियों को कुछ छूट भी प्रदान होती है।

यदि आप स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कटऑफ में 5% की छूट प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त कुछ कॉलेज अपने कुछ विशेष पाठ्यक्रमों में 1% तक की छूट निर्धारित करते हैं। साथ ही योग्यता परीक्षाओं में निश्चित प्रतिशत लाने पर भी कुछ विद्यार्थियों को कटऑफ में 3% की राहत प्रदान की जाती है।

इसके अतिरिक्त महिला उम्मीदवारों को भी कुछ छूट प्रदान की जाती है। सेंट स्टीफन और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षाएं खुद आयोजित कराते हैं और यह दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नहीं होते।

दिल्ली विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कॉलेज आते हैं?

DU Admission 2022 – DU me admission Kaise Le:
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 91 कॉलेज आते है। यह विभिन्न परिसरों में बंटा हुआ है, जिनमें नॉर्थ केंपस, साउथ केंपस ,वेस्ट केंपस ,धौला कुआं कैंपस, ईस्ट केंपस और सेंट्रल केंपस शामिल है। इस लेख में हम आपको दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कुछ टॉप कॉलेज के नाम हम आपको बता रहे हैं।

List of top Colleges of Delhi University

  1. मीरांडा हाउस
  2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन
  3. सेंट स्टीफेंस कॉलेज
  4. हिंदू कॉलेज
  5. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
  6. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
  7. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज
  8. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
  9. हंसराज कॉलेज
  10. गार्गी कॉलेज
  11. किरोड़ीमल कॉलेज
  12. आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज
  13. लेडी इरविन कॉलेज
  14. दौलत राम कॉलेज
  15. दयाल सिंह कॉलेज
  16. कमला नेहरू कॉलेज
  17. श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज।

इसके अतिरिक्त वे महिलाएं जो पूर्णकालिक पाठ्यक्रम पूरा करने में असमर्थ होती है वह NCWEB मैं एडमिशन ले सकती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत 32,000 सीटें NCWEB के लिए आरक्षित होती हैं, जिनकी कक्षाएं केवल शनिवार और रविवार को ही आयोजित की जाती हैं।

Delhi University द्वारा उपलब्ध कोर्स और उनकी पात्रता

DU Admission 2022 – DU me admission Kaise Le:
दिल्ली विश्वविद्यालय 75 से अधिक Under Graduate (UG), 50 से अधिक Post Graduate (PG) कोर्स, 25 से अधिक MPhil कोर्स और 35 से अधिक पीएचडी कोर्स कराता है। इसके अतिरिक्त यह कई सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी आयोजित कराता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कोर्स के लिए कुछ पात्रता भी होती है जैसे:

DU Entrance Exam eligibility criteria

  • यदि आप BA English (Hons.) करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी होगा कि क्वालीफाइंग परीक्षा में आपको 45% से अधिक अंक प्राप्त हो। आपकी योग्यता का निर्धारण एक भाषा और तीन सर्वश्रेष्ठ विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आपका अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • BA Hindi (hons.) में प्रवेश प्राप्त करने के लिए भी आपको क्वालीफाइंग परीक्षा में 45% से अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। इसके साथ ही आपकी योग्यता का निर्धारण भी एक भाषा और तीन सर्वश्रेष्ठ विषय में प्राप्त अंकों के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आपको हिंदी के विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
  • BA Economics (Hons) के लिए आपको अर्थशास्त्र में उत्तीर्ण होना आवश्यक है और आपकी योग्यता का निर्धारण एक भाषा और तीन विषयों में प्राप्त अंकों द्वारा ही होगा।
  • B. Com(Hons.) में प्रवेश हेतु आपको गणित विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ नियम अनुसार एक भाषा और तीन विषय के अंक जोड़े जाएंगे। यदि आप सिर्फ बीकॉम करना चाहते हैं तो आपके लिए Best 04 Subjects का फार्मूला ही काफी है।
  • यदि आप B.SC (Hons) computer science में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अनिवार्य होगा कि आप गणित में पास हों। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान या सूचना विज्ञान और किसी भाषा में आपके अंको का जोड़ आपकी योग्यता निर्धारित करेगा।
  • B.SC math (Hons) करने के लिए आपको गणित विषय में 50% अंकों के साथ क्वालीफाइंग परीक्षा में भी 45% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि आप बीएससी ऑनर्स रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान या पॉलीमर विज्ञान आदि में करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी होगा कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित में आप 55% अंक प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त किसी भाषा में आपको 50% अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही यदि आप बीएससी होम साइंस में एडमिशन चाहते हैं तो आपको भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान ,जीव विज्ञान जैव विज्ञान आदि विषयों में 50% के साथ उत्तीर्ण होना होगा।

ये भी पढ़ें: 7 Best and Top Engineering entrance exam in Hindi

DU Admission 2022- How to apply: प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें, कौन से दस्तावेज हैं ज़रूरी?

यदि आप दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संभव है DU Admission 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दी जायेगी। यह आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम द्वारा किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोर्टल admission.uod.ac.in पर अपना account बना कर Login करना होगा।

Sign Up अथवा Account बनाने के दौरान आपको पोर्टल में अपना विवरण डालना होगा। Registration प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपको सलाह दी जाती है कि आप इसका printout अपने पास रखें। Fee receipt को भी आपको संभाल कर रख लेना चाहिए।

DU admission fees

DU Admission 2022 में आवेदन के लिए कुछ फीस निर्धारित है:
General/OBC Fee -250 रुपए
SC/ST/PWD Fee- 100 रुपए है।
आप पंजीकरण फीस ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं। यह फीस आपको वापस नहीं की जाती है।

ध्यान दें, एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 चरणों में संपन्न की जाती है। प्रथम तौर पर आप पंजीकरण करते हैं, इसके पश्चात यदि आपका कट ऑफ अनुसार लिस्ट में नाम आता है तो आपको अपने दस्तावेज और उसके साथ एडमिशन फीस जमा करनी होती है। आपके लिए यह जरूरी है कि आप उस fee receipt को संभाल कर रखें।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है। जैसे दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा का प्रोविजनल सर्टिफिकेट आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र आदि।

यदि आप किसी कैटेगरी जैसे SC/ST/OBC/PWD या ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर से हैं तो आपके लिए आवश्यक है कि आपके पास इससे संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए। यदि आप किसी अन्य राज्य से दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने आए हैं तो इसके लिए आपके पास माइग्रेशन सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त दो पासपोर्ट साइज फोटो जो कि आपके द्वारा सेल्फ अटेस्टेड हों आवश्यक होंगे।

DU Admission 2022 प्रवेश परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न क्या होता है?

DU Admission 2022- DU Entrance Exam Syllabus and Pattern
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा DUET को 2 घंटों के लिए आयोजित किया जाता है। इन 2 घंटों में आपको 50 MCQ Type Questions दिए जाते हैं। प्रत्येक सही जवाब पर आपको 4 अंक प्रदान होते हैं और प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाता है।

यह परीक्षा ऑनलाइन (CBT) आयोजित की जाती है तथा इस परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क General/OBC के लिए 750 रुपए तथा SC/ST/PWD के लिए 300 रुपए निर्धारित है।

DU Entrance Exam Syllabus (DU Admission 2022)

यदि प्रवेश परीक्षा से संबंधित syllabus की बात की जाए तो यह प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग होता है। यदि आप UG कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं तो आपको 11वीं, 12वीं कक्षा में की गई पढ़ाई से ही प्रश्न पूछे जाते हैं।

लेकिन यदि आप PG के लिए प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं तो आप की परीक्षा में आपको आपके UG कोर्स से संबंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आप दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.du.ac.in को भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: What are 6 Best medical entrance exam in Hindi?

DU Admission 2022 में प्रवेश की संभावित तारीखें

यदि आप DU Admission 2022 की प्रवेश परीक्षा DUET किसी यूजी कोर्स के लिए देना चाहते हैं तो संभव है जून 2022 के प्रथम सप्ताह तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और जून माह के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

साथ ही एडमिट कार्ड आने की प्रक्रिया जुलाई में हो सकती है। आपका एग्जाम जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है और अगस्त के प्रथम सप्ताह में आपको अपने परिणाम देखने को मिल सकते हैं। तत्पश्चात अगस्त के दूसरे सप्ताह से आप के एडमिशन शुरू हो सकते हैं।

यदि आप कट ऑफ के आधार पर एडमिशन लेना चाहते हैं तो जून के प्रथम सप्ताह में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो सकती है और यह जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। इसके पश्चात प्रथम कट ऑफ जुलाई के चौथे सप्ताह में आयेगा। एडमिशन प्रक्रिया अगस्त के चौथे सप्ताह तक समाप्त हो सकती है।

यदि आप PG प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी आप जून के प्रथम सप्ताह में कर पाएंगे। इसके पश्चात आपका एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में आप की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी और जुलाई के अंत तक आपको इसके परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस आधार पर आपके एडमिशन सितंबर तक शुरू होने की संभावना है।

हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि यह तारीखें संभावित हैं इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट और NTA की वेबसाइट को देखते रहें ताकि आप आने वाले प्रत्येक अपडेट से अवगत रहें। इन Websites पर DU Admission 2022 से सम्बंधित जानकारी को नोटिस द्वारा समय-समय पर सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UPPCS ki taiyari kaise kare : 7 Best ways on How to prepare for UPPCS Exam

COVID STEROID 2 and the non-statistically significant result effects of deca durabolin

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment