Merchant Navy Me Career Kaise Banaye पूरी जानकारी हिंदी में।

career-in-merchant-navy-me-career-kaise-banaye-salary-kya-hota-hai-in-hindi
Merchant Navy Officer Kaise Bane: Image Created at Canva

Career in Merchant Navy: हर छात्र यही चाहता है कि अपनी पढ़ाई पूरी करके वह अपनी मनपसंद नौकरी प्राप्त कर सके। जिन लोगों को बाहर घूमना फिरना बहुत ज्यादा पसंद होता है वे लोग अक्सर ऐसी जॉब की तलाश करते हैं जिसमें उन्हे ज्यादा से ज्यादा बाहर रहने का मौका मिल सके। आज हम एक ऐसे जॉब के बारे में आपको बताएंगे जिसमें आपका अधिकतम समय समुद्र में बीतेगा।

इस लेख में हम आपको Merchant Navy Me Job Kaise Paye इसकी पूरी जानकारी देने वाले है। आज इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Merchant Navy Me Career Kaise Banaye मर्चेंट नेवी में जॉब करने के इच्छुक युवाओं को कोन सा कोर्स करना चाहिए। इसकी फीस कितनी होगी और कितना समय लगेगा, इन सभी विषयों पर आज हम बात करेंगे।

मर्चेंट नेवी क्या है- Merchant Navy Kya Hai?

बहुत से स्टूडेंट ऐसा सोचते है कि मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी एक ही है। लेकिन ऐसा नहीं है, ये दोनों अलग अलग हैं। आपको बता दें कि एक देश से दूसरे देश में जो आयात और निर्यात का काम होता है वह समुद्री रास्ते से बड़े-बड़े जहाजों के द्वारा होता है। मर्चेंट नेवी एक कमर्शियल फील्ड है, जिसके अंतर्गत एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम समुद्री जहाजों के जरिए होता है।

यहां पर जिन लोगों को हायर किया जाता वह जहाज की साफ सफाई , इंजन की देख रेख, समान की सुरक्षा करते हैं, यह सब कुछ मर्चेंट नेवी के अंतर्गत आता है। Merchant Navy में जो लोग जॉब करना चाहते हैं उन्हे पहले ये निर्णय लेना चाहिए कि वे किस डिपार्टमेंट में नौकरी पाना चाहते हैं। क्योंकि इसमें तीन अलग अलग डिपार्टमेंट मौजूद होते हैं।

1.Deck Department: डेक डिपार्टमेंट में शिप के आवेदक को थर्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिनका बाद में प्रमोशन होता है और वह उच्च पद पर नियुक्त हो जाते हैं।

2. Engine Department: इंजन डिपार्टमेंट में इंजन की देखभाल और मेंटेनेंस से जुड़ा हुआ काम करना होता है। किसी भी प्रकार की खराबी की देख रेख करना और उसे ठीक करना इंजीनियर्स का काम होता है।

3. Catering Department: जहाज में जितने भी कर्मचारी होते हैं, उनके लिए खाना बनाने, खाने से जुड़ा हुआ जो भी काम होता है, उसे संभाला और मैनेज करना कैटरिंग डिपार्टमेंट के अंदर आता है।

Merchant Navy me Career Kaise Banaye – Eligibility

How to make a career in Merchant Navy, ये समझने के लिए इसकी योग्यता के बारे जानना जरूरी है। अगर आप भी मर्चेंट नेवी में जॉब करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि How to become a Merchant Navy Officer तो आपको निम्नलिखित बातों के बारे में पता होना चाहिए।

1.अगर आप मर्चेंट नेवी में भर्ती होने के लिए कोई भी कोर्स करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Physics, Chemistry और Maths लेकर बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करनी होगी।

2. इसके लिए बहुत से डिप्लोमा कोर्स भी हैं जिन्हे आप दसवीं पास करने के बाद भी कर सकते हैं।

3.मर्चेंट नेवी में भर्ती होने के लिए आपके आंखों की रोशनी भी अच्छी होनी चाहिए। 6/6 का आपका विजन होना चाहिए।

4.अगर आपको चश्मा लगा हुआ है जो चश्मे का नंबर 2.5 तक होना चाहिए तब आपको जॉब पाने में परेशानी नहीं होगी।

5.आपकी उम्र 17 से 28 वर्ष होनी चाहिए। अलग अलग पोस्ट के लिए उम्र सीमा भी अलग होती है।

Merchant Navy Courses after 10th and 12th in Hindi

Merchant Navy में जाने के आपके पास बहुत मौके होते हैं। आप 10वीं Ke Baad Diploma भी कर सकते हैं। 12th के बाद भी आपके पास बहुत सारे कोर्सेज अवेलेबल होते हैं।

ये लेख भी आपके काम आ सकते हैं….
Microbiology me career kaise banaye- Microbiologist kaise bane
SSC Kya Hai- तैयारी कैसे करें | बस 5 मिनट में जानिये!
X Ray Technician Course Details after 12th: योग्यता, एग्जाम, फीस, सिलेबस, अवधि
रेडियोलोजी कोर्स कैसे कर सकते हैं- Radiology Meaning in Hindi
फिल्मों में स्क्रिप्ट राइटर कैसे बनें

दसवीं के बाद कौन सा कोर्स करें

  • नीयर कोस्टल वॉयज (NCV)
  • डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस (DNC)
  • कमर्शियल डाइविंग
  • जीपी रेटिंग

बारहवीं के बाद कौन सा कोर्स करें

  • BSC Nautical Science
  • बीई मरीन इंजीनियरिंग
  • बीई नवल आर्किटेक्चर
  • बीई पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • बीई हार्बर एंड ओसियन इंजीनियरिंग
  • बीई सिविल इंजीनियरिंग
  • बीई इलेक्टिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स

मर्चेंट नेवी में किस जॉब के लिए कौन सा कोर्स करें

जैसा कि मैंने पहले ही बताया है, मर्चेंट नेवी में अलग अलग डिपार्टमेंट होते हैं। इनमें  काम भी अलग अलग प्रकार का होता है। अगर आप किसी एक डिपार्टमेंट में नौकरी पाना चाहते हैं तो उसके लिए कोर्स भी आपको सोच समझ के करना होगा। चलिए जानते है किस नौकरी के लिए कौन सा कोर्स करना सही रहेगा।

डेक डिपार्टमेंट: अगर आपका सपना डेक ऑफिसर बनने का है, तो आपके लिए दो कोर्स उपलब्ध हैं। आप इनमें  से कोई भी एक कोर्स कर सकते हैं। अगर आप 12th Ke Baad Degree Course करते हैं तो आपको 3 वर्ष का समय लगेगा। अगर आप डिप्लोमा करते हैं तो आपको 1 वर्ष का समय लगेगा।

  • नॉटिकल साइंस में बीएससी
  • नॉटिकल साइंस में डिप्लोमा

इंजन डिपार्टमेंट: अगर आप इंजीनियर बन कर मर्चेंट नेवी में जॉब करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऊपर बताए गए कोई भी चार वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स कर सकते हैं।

जीपी रेटिंग: डेक और इंजन डिपार्टमेंट में अन्य अफसरों के नीचे काम करने वाले बहुत से कर्मचारी होते हैं। इस तरह की जॉब के लिए आप दसवीं के बाद, छह महीने का रेटिंग कोर्स करके मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर सकते हैं।

कैटरिंग डिपार्टमेंट: कैटरिंग डिपार्टमेंट में नौकरी पाने के लिए आप दो कोर्स कर सकते हैं। इनमें से एक कोर्स तीन वर्ष का और दूसरा छह महीने का होता है।

  • BSC in Marine Catering (बीएससी इन मरीन कैटरिंग)- 03 वर्ष
  • Maritime Catering Course (मैरीटाइम कैटेगिंग कोर्स)- 06 माह

मर्चेंट नेवी कोर्स के लिए फीस- Merchant Navy Course Fees in Hindi

मर्चेंट नेवी में भर्ती होने के लिए जो भी कोर्सेस मौजूद हैं उनकी फीस भी अलग होती है। ये कोर्स आप प्राइवेट और सरकारी कॉलेज, कहीं से भी कर सकते हैं। आप सरकारी कॉलेज से पढ़ाई करते हैं तो आपको खर्च कम करना पड़ता है। प्राइवेट कॉलेज की फीस बहुत ही ज्यादा होती है।

सरकारी कॉलेज से मर्चेंट नेवी के लिए किसी भी तरह का कोर्स करने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख तक आता है। लेकिन अगर आप निजी कॉलेज से पढ़ाई करते हैं तो आपके पास 3 से 4 लाख रूपये होने ही चाहिए।

List of Top College for Merchant Navy Course in India

  • कोयंबटूर मरीन कॉलेज (कोयंबटूर)
  • इंडियन मैरीटाइम कॉलेज (चेन्नई)
  • कॉलेज ऑफ मैरीटाइम स्टडीज एंड रिसर्च (कोलकाता)
  • मंगलौर मरीन कॉलेज (मुंबई)
  • हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम ट्रेनिंग (चेन्नई)

सभी संस्थानों या कॉलेजों में से जिसमें भी आप प्रवेश लेना चाहते हैं, सबसे पहले आपको मर्चेंट नेवी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा को पास करना पड़ता है, तभी आपका एडमिशन कॉलेज में होता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन सभी कॉलेजेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल कॉलेज का नाम गूगल पर सर्च करना होगा।

Merchant Navy Course Entrance Test

आपको किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले प्रवेश परीक्षा को पास करना होता है। इसके लिए हर साल अलग अलग प्रवेश परीक्षाएं कराई जाती हैं। इन परीक्षाओं की पूरी जानकारी लेकर आप भी इसकी तैयारी करके अच्छे कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।

  • MARI एंट्रेंस टेस्ट
  • आईएमयू सीईटी (IMU CET)
  • ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी एंट्रेंस टेस्ट
  • जेईई एडवांस्ड
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मरीन इंजीनियरिंग
  • टीएमआई एसएटी (TMI SAT)

Indian Maritime University में आपको मर्चेंट नेवी में ज्वाइन होने के लिए लगभग सभी कोर्स मिलेंगे। हर साल इस यूनिवर्सिटी के द्वारा IMU CET Entrance Examination करवाया जाता है। आप इसके बारे में पूरी जानकारी इनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://imu.edu.in पर पा सकते हैं।

Merchant Navy Jobs and Salary

मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए आप दसवीं और बारहवीं के बाद कोई भी कोर्स कर सकते हैं। लेकिन जब आप दसवीं के बाद जीपी रेटिंग का कोर्स करके नौकरी लेते हैं तो आपकी सैलरी, शुरुआत में थोड़ी कम होती है। बाद में एक्सपीरियंस होने के बाद यह सैलरी धीरे धीरे बढ़ भी जाती है। ऑफिसर और इंजीनियर्स की सैलरी शुरुआत से ही बहुत अच्छी होती है।

साधारण कर्मचारी को शुरुआत में 25,000 रुपए सैलरी के रूप में मिलती है। ऑफिसर और इंजीनियर्स को शुरुआत में 60,000 रुपए की सैलरी दी जाती है। प्रमोशन के बाद यह सैलरी बढ़ते हुए 8 से 10 लाख रुपए तक कर दी जाती है।

FAQs- Merchant Navy Officer Kaise Bane

1. मर्चेंट नेवी में जॉब कैसे मिलेगी?

Ans. मर्चेंट नेवी में जॉब करने के लिए आपको बारहवीं कक्षा, विज्ञान और गणित विषय लेकर पास करनी होगी। इसके बाद एंट्रेंस टेस्ट देकर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इसके बाद आप मर्चेंट नेवी में जॉब कर सकते हैं। सभी एंट्रेंस एग्जाम और कोर्स की जानकारी हमने आपको इसी लेख में दी है।

2. मर्चेंट नेवी का वेतन कितना है ?

Ans. मर्चेंट नेवी में छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों के पद भी शामिल होते हैं। सभी की आय अलग अलग होती है। अगर सभी को मिलाकर देखा जाए तो मर्चेंट नेवी में वेतन 25,000 से लेकर 20 लाख प्रतिमाह तक मिलता है।

3. मर्चेंट नेवी में जाने के लिए क्या क्या चाहिए?

Ans. मर्चेंट नेवी में जाने के लिए आपकी उम्र 17 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आपके पास अपनी पहचान का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट होना चाहिए। इसी के साथ आपको 12th क्लास, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स से पूरा करना होगा। आपका शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इसके बाद ही आप मर्चेंट नेवी में जा सकते हैं।

4. मर्चेंट नेवी के लिए कौनसी परीक्षा है?

Ans. मर्चेंट नेवी के लिए अलग अलग कोर्स होते हैं जिनके लिए हर साल प्रवेश परीक्षाएं करवाई जाती है। आप IMU CET द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को पास करके मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए कोई सा भी कोर्स कर सकते है।

निष्कर्ष

साथियों, आपने देखा कि मात्र बारहवीं पास करके भी आप अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। अगर आप और भी उच्च पदों पर नौकरी करना चाहें तो मर्चेंट नेवी में ये विकल्प भी मौजूद है।

इस नौकरी में जहां एक ओर अच्छा वेतन मिलता है, वहीं दूसरी ओर समुद्री यात्राओं द्वारा देश विदेश में घूमने का मौका भी मिलता है। बहुत सारे लोगों के लिए इस तरह की जॉब करना एक स्वप्न होता है। आप भी कोई अच्छा सा कोर्स करके इस इस स्वप्न को साकार कर सकते हैं।

तो दोस्तों, आपको हमारा यह लेख Merchant Navy Me Career Kaise Banaye, कैसा लगा? आप अपनी प्रतिक्रिया हमें ज़रूर बताएं जिससे हम आपके समक्ष ऐसी ही बेहतर जानकारी ले कर आते रहें।          

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “Merchant Navy Me Career Kaise Banaye पूरी जानकारी हिंदी में।”

Leave a Comment