किंगडम ऑफ़ मोमोज़ फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Kingdom Of Momos Franchise in Hindi

Table of Contents

Kingdom of Momos Franchise Kaise Le: आजकल भोजन संबंधित बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। खास तौर पर भारतीय और विदेशी फास्ट फूड के प्रति लोगों का लगाव देखने लायक है। इस बात से समझा जा सकता है कि रेस्टोरेंट बिजनेस में आपको किस हद तक सफलता मिल सकती है।

परंतु कई बार अच्छी खासी इन्वेस्टमेंट करने के बाद भी अच्छी कमाई करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन यदि आप किसी अच्छे ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर खुद का रेस्टोरेंट ओपन करेंगे तो यकीनन आप बिना किसी रिस्क के अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही बेहतरीन रेस्टोरेंट ब्रांड की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी फ्रेंचाइजी लेकर आप प्रतिमाह लाखों रुपए कमा सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं Kingdom Of Momos Franchise के बारे में जो भारतीय लोगों के लिए एक अच्छा बिजनेस बन सकता है।

तो चलिए बिना समय बर्बाद किए जानते हैं कि Kingdom of Momos Franchise Kaise Le (How to get Kingdom of Momos Franchise in Hindi) और इसे लेने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी। साथ ही इस पोस्ट में आपको किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी में मिलने वाले फायदों के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: दी चॉकलेट रूम फ्रेंचाइजी कैसे लें | The Chocolate Room Franchise in Hindi

kingdom-momos-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Kingdom of Momos Franchise Kya Hai

Virgo Hospitality द्वारा सन 2017 में किंगडम ऑफ मोमोज नाम से एक आउटलेट की स्थापना की गई। दरअसल किंगडम ऑफ मोमोज एक हाईटेक फूड ब्रांड है जो विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मोमोज और Chinese delicacies परोसने में माहिर है।

किंगडम ऑफ मोमोज अपने तंदूरी और क्रंची मोमोज के लिए दिल्ली एनसीआर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। Kingdom Of Momos शुरुआत से ही लोगों का favourite Food Hunt बनने में कामयाब रहा है। किंगडम ऑफ मोमोज का प्रमुख लक्ष्य ग्राहकों को वाजिब कीमत में उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ हाइजीनिक भोजन उपलब्ध करवाना है।

इसी वजह से किंगडम ऑफ मोमोज ने 2021 के अंत तक पूरे भारत में 80 से भी ज्यादा आउटलेट स्थापित कर लिए थे। किंगडम ऑफ मोमोज ने 2018 में फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम आरंभ किया था। तब से लेकर वर्तमान समय तक किंगडम ऑफ मोमोज की फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम जारी है।

किंगडम ऑफ मोमोज की इस लोकप्रियता को देखकर आप भी इसकी फ्रेंचाइजी लेकर खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। दोस्तों! किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी क्या है? के बारे में तो आप अच्छी तरह से जान ही चुके हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि Kingdom Of Momos फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी।

Kingdom Of Momos Franchise Cost (Kingdom of Momos Franchise Kaise Le)

How to get Kingdom of Momos Franchise in Hindi- किंगडम ऑफ मोमोज एक लोकप्रिय ब्रांड है जिसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ज्यादा पैसा निवेश करने की आवश्यकता भी नहीं है। किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी लेने के लिए निवेशक को कम से कम 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

Kingdom Of Momos Franchise Fee के लिए भी कंपनी द्वारा 2,50,000 रुपए वसूल किए जाते हैं। हालांकि क्षेत्र और फ्रेंचाइजी मॉडल के हिसाब से Brand Fees अलग-अलग निर्धारित की जाती है। इसके अलावा कंपनी द्वारा किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए 8% रॉयल्टी कमीशन रखा जाता है।

ये भी पढ़ें: सरदार जी रेस्टोरेंट फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Sardaar Ji Franchise in Hindi

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए जगह की आवश्यकता

किंगडम ऑफ़ मोमोज फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा लोकेशन के चुनाव में सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। कंपनी के अनुसार किंगडम ऑफ़ मोमोज फ्रेंचाइजी से अच्छी कमाई करने के लिए रोड फ्रंट और भीड़भाड़ वाली जगह का चुनाव करना जरूरी है। खास तौर पर किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए व्यस्त बाजार, मॉल और upscale colonies को प्राथमिकता दी जाती है।

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए 150 स्क्वायर फीट से लेकर 300 स्क्वायर फीट तक जगह की आवश्यकता होती है। इस एरिया के अंतर्गत कैजुअल डायनिंग एरिया और किचन एरिया सम्मिलित होते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How To Apply Online For Kingdom Of Momos Franchise)

  • किंगडम ऑफ़ मोमोज फ्रैंचाइज़ी के लिए online आवेदन करने हेतु सबसे पहले कंपनी की official website पर संपर्क करें करें।
  • Official Website For Kingdom Of Momos: www.kingdomofmomos.com
  • इसके बाद होम पेज पर Franchise के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक form Open होगा जिसमें आवेदनकर्ता को जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इस form में आवेदन कर्ता का name, address, email Id, city और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के पश्चात submit के बटन पर click करके form जमा कराए।
  • जैसे ही कंपनी द्वारा आपका फॉर्म सेलेक्ट कर लिया जाता है तो कंपनी का स्टाफ आपसे खुद संपर्क करता है।

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र (Kingdom of Momos Franchise Contact Details)

kingdom-momos-franchise-kaise-le-contact-details
Image By: Pexels

Kingdom Of Momos Head Office Address:

  • अजंता अपार्टमेंट, G-4,
    ग्राउंड फ्लोर, अटलांटिक आर्केड,
    प्लॉट नंबर 6, एवीबी पब्लिक स्कूल,
    आईपी एक्सटेंशन, इन फ्रंट ऑफ़, दिल्ली- 110 092.
  • 125 वेस्टेंड मॉल,
    डिस्ट्रिक्ट सेंटर,
    जनकपुरी, न्यू दिल्ली- 110 058

Kingdom of Momos Contact Number:

  • Franchise Enquiry: +91 99997 67690
  • Support: +91 85277 29096, +91 85273 99615
  • Other: +91 88000 02535

Email ID:

ये भी पढ़ें: कार मैकेनिक (Car Mechanic) कैसे बनें | How to become a professional car mechanic?

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज

पर्सनल डॉक्यूमेंट:

  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट:

  • जीएसटी नंबर
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • FSSAI License

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स:

  • शॉप एग्रीमेंट
  • रेंट एग्रीमेंट
  • एनओसी

किंगडम ऑफ़ मोमोज फ्रेंचाइजी लोकेशन का विस्तार (Kingdom of Momos Franchise Location Expansion)

एरिया राज्य
उत्तरपंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिणआंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
पूर्वअरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उड़ीसा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम
पश्चिमराजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात
सेंट्रलछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार
केंद्र शासित प्रदेशलक्षद्वीप, चंडीगढ़, पुडुचेरी, जम्मू एंड कश्मीर, दमन एवं द्वीप

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए एग्रीमेंट और टर्म डिटेल्स (Kingdom Of Momos Franchise Agreement & Term Details)

किंगडम ऑफ़ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए स्टैंडर्ड फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया जाता है। कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के लिए 2 वर्ष की समय अवधि निर्धारित की जाती है। परंतु इस अवधि के पश्चात भी आप किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के एग्रीमेंट को रिन्यू करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chai La Tandoori Chai Franchise कैसे लें- हिंदी में!

किंगडम ऑफ मोमोज की मेनू लिस्ट (Kingdom of Momos Menu)

kingdom-momos-franchise-kaise-le-menu

किंगडम ऑफ मोमोज के मेनू लिस्ट में आपको 63 अलग-अलग प्रकार के मोमोज मिलते हैं जो कि निम्नलिखित हैं:

  • तंदूरी मोमोज
  • क्रंची मोमोज
  • पैन फ्राइड मोमोज
  • अफगानी मोमोज
  • क्लासिक मोमोज
  • सूप
  • स्टार्टर
  • नूडल
  • राइस
  • Thukpa
  • Beverages
  • Mains
  • Chopsuey
  • Kom Special Momos

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी की विशेषताएं (Features Of Kingdom Of Momos Franchise)

  • किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के लिए लोकेशन का चुनाव करने के लिए भी कंपनी के मैनेजर द्वारा सहायता की जाती है।
  • इसके अतिरिक्त किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी के मेन्यू को डिजाइन और prepare करने के लिए भी कंपनी उत्तरदाई है।
  • किंगडम ऑफ मोमोज कंपनी द्वारा ऑपरेशनल ट्रेनिंग के लिए प्रारंभिक गाइडेंस देने का भी प्रावधान है।
  • साथ ही मैनेजमेंट और मैनेजरियल ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाती है।
  • किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए SOP और पर्सनल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  • सभी प्रकार के भोजन में स्वाद को बनाए रखने के लिए कंपनी द्वारा मसाले और कंपोनेंट भी सप्लाई किए जाते हैं।
  • कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी आउटलेट को शुरू करने से पहले और इंस्टॉल करने के बाद तक भी सपोर्ट की जाती है।
  • जो लोग fastest growing food industry का हिस्सा बनना चाहते हैं उनके लिए किंगडम ऑफ मोमोज एक अच्छी अपॉर्चुनिटी है।
  • सबसे खास बात कि किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी लेने के लिए किसी प्रकार के एक्सपीरियंस की भी आवश्यकता नहीं है।
  • किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी में बेहद कम लागत के आधार पर ही आप एक अच्छे ब्रांड के साथ खुद का बिजनेस शुरू करने में सक्षम हो सकते हैं।

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी में मिलने वाला प्रॉफिट मार्जिन (Kingdom Of Momos Franchise Profit Margin)

किंगडम ऑफ मोमोज कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है। परंतु किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी से होने वाला मुनाफा आपकी कुल बिक्री पर भी डिपेंड करता है। वैसे भी कंपनी द्वारा शुरुआत में किसी तरह का मासिक लक्ष्य पूर्ण करने का दबाव नहीं दिया जाता है।

ऐसे में आप अपने ग्राहकों को धीरे-धीरे अपने साथ जोड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि यदि आप फ्रेंचाइजी से मिलने वाले प्रॉफिट मार्जिन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: फ़िल्म क्रिटिक (Film Critic) कैसे बनें | 7 Best Skills you must have !

निष्कर्ष

किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी अपने आप में एक विशिष्ट पहचान रखने वाला रेस्टोरेंट ब्रांड है। अगर आप भी खुद का रेस्टोरेंट शुरू करना चाहते हैं तो किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी लेकर यह सपना पूरा कर सकते हैं।

तो दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Kingdom of Momos Franchise Kaise Le, How To Get Kingdom of Momos Franchise in Hindi संबंधित दी गई जानकारी फायदेमंद लगी होगी।

ऐसे में यदि आपको हमारा यह Kingdom of Momos Franchise in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर व्यक्ति तक किंगडम ऑफ मोमोज फ्रेंचाइजी की जानकारी पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “किंगडम ऑफ़ मोमोज़ फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Kingdom Of Momos Franchise in Hindi”

Leave a Comment