Humpty Dumpty Franchise कैसे लें – How to get Humpty Dumpty Franchise in Hindi

Humpty Dumpty Franchise in Hindi: आज हम Humpty Dumpty कंपनी के बारे में बात करने वाले हैं जो बच्चों से जुड़े सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स बेचते हैं। इनकी डिमांड भी वक्त के साथ काफी बढ़ गई है इसलिए हम आपको इस फ्रेंचाइजी बिजनेस मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भी Humpty Dumpty की Franchise खोल सकें और अच्छा-खासा पैसा कमा सकें।

इस फ्रैंचाइज़ी मॉडल के बारे में सभी लोग नहीं जानते हैं क्योंकि Humpty Dumpty इंडिया के सभी शहरों में नही फैली है। इस समय इंडिया के कुछ शहरों में ही इनके आउटलेट्स देखने को मिलेंगे।

सभी कंपनियां अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहती हैं उसी तरह Humpty Dumpty भी अपने आउटलेट्स को बढ़ाकर अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहती है। यह All Over India अपनी Franchise दे रही है ताकि यह देश के सभी लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर सके।  अगर आप इनकी Franchise लेने के इच्छुक हैं और जानना चाहते हैं कि Humpty Dumpty Franchise Kaise Le, तो आपको हमारा यह पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए।

humpty-dumpty-franchise-kaise-le

Humpty Dumpty क्या है?

इसे हम Baby Care कंपनी कह सकते हैं क्योंकि इनके आउटलेट्स में हमे बच्चों की जरूरत का सभी समान मिल जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी और आज के समय में यह कर्नाटक, यूपी, असम और हिमाचल प्रदेश में अपनी सर्विस दे रही है।

अगर आप इनमें से किसी भी एरिया में रहते हैं तो आप इन्हें अच्छे से जानते होंगे। इनके 50+ से भी ज्यादा Humpty Dumpty Store ओपन हो चुके हैं। इस बिज़नेस को शुरू करने के पीछे इनकी सोच है कि हमारी शॉप पर लोगों को बच्चों से जुड़ी सभी प्रकार की चीजें मिल सकें और उन्हें बच्चों के लिए समान खरीदने के लिए अलग-अलग शॉप पर ना जाना पड़े।

अगर आप इंडिया के किसी छोटे शहर में जाते हैं तो आपको बच्चों के लिए अच्छा और उनकी पसन्द का सामान खरीदने में काफी प्रॉब्लम होती है। सभी दुकानदारों के पास सामान नहीं होता है जिससे पेरेंट्स को काफी परेशानी होती है और इसी परेशानी को हल करने के लिए Humpty Dumpty Clothing Store की शुरुआत हुई।

Humpty Dumpty का मार्केट स्कोप कितना है?

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको उसके मार्केट स्कोप के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आपको उस कंपनी के बारे में सही जानकारी मिल सके। अगर हम Humpty Dumpty के मार्केट स्कोप की बात करें, तो इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इनके पास 200 से भी ज्यादा ब्रांड, 20 हजार प्रोडक्ट्स और 2 लाख रेगुलर कस्टमर हैं।

इसके साथ ही अभी तक इनके जितने भी आउटलेट्स खुले हैं वह सभी प्रॉफिट में ही चल रहे हैं। इनके मार्केट स्कोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्चों के लिए सभी सामान एक ही छत के नीचे, इनके अलावा और कोई नहीं प्रोवाइड करवाता है जिससे सभी पेरेंट्स के इनके आउटलेट्स पर आने के Chances बढ़ जाते हैं। इनके आउटलेट्स में हमें Toys, Apparel, Footwear आदि सभी प्रकार का सामान मिलता है।

Humpty Dumpty Franchise  Benefits

  1. इनके पास प्रोडक्ट्स की काफी बड़ी रेंज है।
  2. आपको Digital Marketing Support प्रदान किया जाता है।
  3. कम पैसे लगाकर High Returns प्राप्त कर सकते हैं।
  4. यह कंपनी विश्वास के काबिल और लंबी चलने वाली है।
  5. आपके साथ बिज़नेस की सभी बातें Share की जाती हैं।
  6. Sales ट्रेनिंग और IT Support भी दिया जाता है।
  7. यह साइट सिलेक्शन और शॉप के डिज़ाइन में भी आपकी मदद करती है।
  8. इनकी Franchise आप कम पैसों में भी शुरू कर सकते हैं।
  9. आपके आउटलेट के शुरू होने पर भी आपको सपोर्ट दिया जाता हैं और भविष्य में दिया जाता है।

Humpty Dumpty की Category

  • Apparel:- Affordable, Stylish, Chic Brands
  • Footwear:- Put Your Best Foot Forward
  • Toys & Games:- The Latest Gizmos, Creative, And Educational Games
  • Nursery:- The Best Childcare Essentials Under One Roof
  • Baby Care:- Glowing With Love And Care
  • Travel & Safety:- Keeping Your Loved One Safe And Protected
  • Accessories:- For The Cute And Smart Belles & Beaus

Humpty Dumpty Franchise Kaise Le- How to get Humpty Dumpty Franchise in Hindi

humpty-dumpty-franchise-kaise-le-in-hindi
Photo by Victoria Borodinova

इनकी Franchise लेने के लिए आपको इनकी Requirements को पूरा करना पड़ेगा, उसके बाद ही आप Humpty Dumpty की Franchise ले सकते हैं।

Humpty Dumpty Franchise Land Requirement

इनकी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए जमीन की कोई लिमिट नहीं है क्योंकि यह आपको तीन तरह की फ्रैंचाइज़ी प्रोवाइड करती है और सभी मे जमीन की लिमिट अलग-अलग है। इनकी सभी फ्रैंचाइज़ी में जमीन की लिमिट 250 से 1200 Square Feet के बीच हैं। आप इनके जिस भी Franchise मॉडल को लेते हैं उस हिसाब से आपकी जमीन की Requirement कम या ज्यादा हो सकती है।

जमीन के बारे में जानने के बाद बारी आती हैं कि आपके आउटलेट्स की लोकेशन कहाँ पर होनी चाहिए। किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए उसकी लोकेशन काफी अहम रोल निभाती है इसलिए आप अपने Humpty Dumpty Franchise Store को मॉल, Main Market आदि किसी जगह पर खोल सकते हैं।  आप इनकी भी मदद ले सकते हैं क्योंकि यह भी आपको Site Selection में मदद करते हैं।

Humpty Dumpty Franchise Cost in India- Investment for humpty dumpty franchise

Humpty Dumpty Franchise में इन्वेस्टमेंट का काफी अहम रोल है क्योंकि आपका इन्वेस्टमेंट ही तय करता कि आप इनके कौन से फ्रैंचाइज़ी मॉडल को चुनते हैं। Humpty Dumpty की Franchise लेने के लिए आपके पास 10 से  30 लाख रुपये लगेंगे जिसमें सभी प्रकार के खर्चे जुड़े हुए हैं। आपको इस लागत से ज्यादा का खर्चा नहीं आने वाला है और यह लागत इनकी सबसे छोटी Franchise से लेकर बड़ी फ्रैंचाइज़ी तक की है।

Humpty Dumpty कितने प्रकार की फ्रैंचाइज़ी देता है- Humpty Dumpty Franchise Model

यह आपको तीन प्रकार की फ्रैंचाइज़ी देता है ताकि एक मिडिल क्लास का व्यक्ति भी इनकी फ्रैंचाइज़ी ले सके। चलिए इनके Franchise मॉडल के बारे में जानते हैं-

1. Micro Model:- इसमें आपको 10-12 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है जिसमें से 1.5 लाख रुपये Franchise Fee के होते हैं। इसके साथ ही आपके पास 250 से 300 Square Feet की जगह भी होनी चाहिए।

2. Mini Model:- इसमे आपको 18 से 20 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है जिसमें से 2 लाख रुपये Franchise Fee के होते हैं। इसके साथ ही आपके पास 500 से 600 Square Feet की जगह भी होनी चाहिए।

3. Mega Model:- इसमें आपको 20 से 30 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है जिसमें से 3 लाख रुपये Franchise Fee के होते हैं। इस model को चुनने के लिए आपके पास 600 से 1200 Square Feet की जगह होनी चाहिए।

Humpty Dumpty Franchise Documents

  • I’d Proof
  • Address Proof
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • Bank Details
  • Shop Agreement
  • NOC
  • Other Documents

Humpty Dumpty Franchise Profit- कितना प्रॉफिट होता है?

how-to-get-humpty-dumpty-franchise-kaise-le-in-hindi

बच्चों के प्रोडक्ट्स में काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन होता है और Humpty Dumpty भी आपको उतना ही प्रॉफिट मार्जिन देती है जितना होना चाहिए। यह आपको 35% तक का Minimum प्रॉफिट देते हैं जिसके बारे में आपको शुरुआत में ही बता दिया जाता है। लेकिन यह कई प्रकार के प्रोडक्ट्स बेचते हैं जिसकी वजह से पूरी संभावना हैं कि प्रॉफिट मार्जिन में भी फर्क होगा। अगर आप Humpty Dumpty Franchise Profit के बारे में Detail में जानना चाहते हैं तो आपको इनसे Contact करना पड़ेगा।

How to apply for Humpty Dumpty Franchise Outlet- अप्लाई कैसे करें?

Humpty Dumpty Online Store

  1. सबसे पहले आपको इनकी वेबसाइट humptydumptyonline.com पर जाना होगा।
  2. अब आपको इनके Menu Bar में Opportunity का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आपको Become A Franchise के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।  जिसे भरकर आप Humpty Dumpty Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आपको इनकी वेबसाइट के Homepage पर थोड़ा-सा स्क्रॉल डाउन करते ही Franchise का फॉर्म मिल जाएगा, आप यहाँ से भी Humpty Dumpty Ki Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Humpty Dumpty Franchise Contact Details

Address

Humpty Dumpty Ventures Pvt. Ltd.,
A 113, Second Floor, DDA Sheds,
Okhla Phase II, New Delhi

Humpty Dumpty Franchise Contact Number:- 91 11 49324677

E-Mail:- [email protected]

Humpty Dumpty Franchise के बारे में मेरी राय

इस तरह के आउटलेट्स की मार्केट में ग्रो करने की काफी अधिक सम्भावनाए हैं क्योंकि एक समय था जब लोगों को अलग-अलग सामान लेने के लिए अलग-अलग दुकानों पर जाना पड़ता था लेकिन जब से Supermarket ओपन हुई हैं तब से लोग ऐसी जगह से सामान खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं जहाँ उन्हें एक ही जगह पर जरूरत का सभी समान मिल जाए। आज के समय मे किसी के पास ज्यादा समय नही हैं इसलिए कस्टमर को एक ही जगह पर सब कुछ चाहिए।

इनकी फ्रैंचाइज़ी लेने पर आपको अच्छा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। इनके पास प्रोडक्ट्स की काफी सारी वैरायटी मौजूद हैं और एक ही छत के नीचे बच्चों का सभी समान मिलता है। इन तीन कारणों से आप तय कर सकते हैं कि आपको Humpty Dumpty Ki Franchise लेनी चाहिए या नहीं। 

निष्कर्ष

अगर आपको “Humpty Dumpty Franchise Kaise Le – How to get Humpty Dumpty Franchise in Hindi” पर लिखा हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें। इस पोस्ट से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment