Franchise meaning in Hindi, Tamil, Telugu और अन्य भाषाओं मे [List of 77 Nos Best फ्रैंचाइज़ी]

Franchise meaning in Hindi: आज के समय में आप सभी लोग जानते हैं कि अगर आप कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं तो वहां पर आपको काफी ज्यादा मुनाफा होता है। लेकिन जो लोग नए-नए होते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं वहां पर उनको काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है।

अगर बिज़नेस में जल्दी से मुनाफा होते देखना चाहते है तो आज के पोस्ट को ज़रूर पढ़िए। यहां पर हम फ्रेंचाइजी के बारे में बताने वाले हैं तो जिन भी लोगों को फ्रैंचाइज़ी के बारे में पहले से बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वह कोई भी नए बिजनेस को शुरू कर रहे हैं तो वहां पर उनको फ्रेंचाइजी के बारे में जरूर जानना चाहिए। 

आप सभी लोगों ने पिज़्ज़ा की फेमस डोमिनोस कंपनी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन यह दुकान आपको हर शहर में देखने के लिए मिल जाती है इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि सभी दुकानों का मालिक एक ही है। यहां पर सभी के दूकान के मालिक अलग-अलग होते हैं। यह सब लोग डोमिनोज कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपनी दुकान चलाते हैं जिससे इनको काफी ज्यादा मुनाफा हो जाता है। 

अगर आप अपना खुद का एक बिजनेस खोलना चाहते हैं लेकिन आपके पास ज्यादा समझ नहीं है तो आप दूसरे के सामान को अपनी दुकान पर बेचकर भी बिजनेस कर सकते हैं। इंडिया में काफी सारे लोग इसी तरह से अपने बिजनेस को ऑनलाइन आगे भी बड़ा रहे हैं। तो अगर आप भी फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस को करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको Franchise meaning in Hindi से सम्बंधित सारी जानकारी बताने वाले हैं। 

franchise-meaning-in-hindi-tamil-telugu
Image edited on: Canva

Franchise क्या होता है – Franchise meaning in Hindi

Franchise meaning in Hindi का सीधा मतलब होता है कि आप किसी भी बड़ी कंपनी के नाम से अपनी दुकान को खोल सके। लेकिन इसके लिए आपको बड़ी कंपनी को कुछ कमीशन भी देना होता है तभी आप उनके नाम को अपने दुकान पर यूज कर सकते हो। अगर आप किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लोगे तो कहीं पर भी प्रचार नहीं करना होता है।

ज्यादातर लोग उन कंपनियों की फ्रेंचाइजी को लेना पसंद करते हैं जिनकी मार्केट में काफी डिमांड होती है और उसके प्रोडक्ट को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फ्रेंचाइजी के बिजनेस में काफी कम रिस्क होता है और यहां पर अच्छा मुनाफा देखने को मिल जाता है। 

आप सभी लोगों को पता है कि छोटे शहरों में आपको ज्यादा बड़ी कंपनी देखने के लिए नहीं मिलती हैं लेकिन वहीं आप बड़े शहरों में जाएंगे तो आपको वहां पर काफी बड़े बड़े ब्रांड देखने के लिए मिल जाते हैं। यही वजह है लोग उन्हीं ब्रांड की दुकानों से अपना सामान लेते हैं।

लेकिन अब बहुत सारे लोग बड़े कंपनियों की फ्रेंचाइजी को लेकर छोटे शहरों में भी दुकान खोल रहे हैं। जब बड़े ब्रांड की चीज़ छोटी जगहों पर मिलना शुरू हो जाती है तो लोग फिर वहीं से चीज़ों को लेना पसंद करते है। 

जितने भी अन्य राज्य के लोग हैं वहां पर उन लोगों को फ्रेंचाइजी के मतलब के बारे में नहीं पता होता है तो नीचे हम सभी भाषाओं में franchise meaning के बारे में बताएंगे। 

Franchise meaning in Tamil

எந்தவொரு பெரிய நிறுவனத்தின் பெயரிலும் உங்கள் வணிகத்தைத் தொடங்குவது ஒரு உரிமை என்று அழைக்கப்படுகிறது.

Franchise meaning in Telugu

ఏదైనా పెద్ద కంపెనీ పేరుతో మీ వ్యాపారాన్ని ప్రారంభించడాన్ని ఫ్రాంచైజీ అంటారు.

Franchise meaning in Malayalam 

ഏതെങ്കിലും വലിയ കമ്പനിയുടെ പേരിൽ നിങ്ങളുടെ ബിസിനസ്സ് ആരംഭിക്കുന്നതിനെ ഫ്രാഞ്ചൈസി എന്ന് വിളിക്കുന്നു.

Franchise meaning in Marathi 

कोणत्याही मोठ्या कंपनीच्या नावाने तुमचा व्यवसाय सुरू करणे याला फ्रँचायझी म्हणतात.

Franchise meaning in Kannada 

ಯಾವುದೇ ದೊಡ್ಡ ಕಂಪನಿಯ ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿ ನಿಮ್ಮ ವ್ಯಾಪಾರವನ್ನು ಪ್ರಾರಂಭಿಸುವುದನ್ನು ಫ್ರಾಂಚೈಸ್ ಎಂದು ಕರೆಯಲಾಗುತ್ತದೆ.

Franchise meaning in Gujarati 

કોઈપણ મોટી કંપનીના નામે તમારો બિઝનેસ શરૂ કરવો તેને ફ્રેન્ચાઈઝી કહેવાય છે.

Franchise meaning in Punjabi 

ਕਿਸੇ ਵੀ ਵੱਡੀ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਨੂੰ ਫਰੈਂਚਾਇਜ਼ੀ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

फ्रेंचाइजी का स्कोप कितना है?

आप सभी लोगों को पता है जब भी कोई नए बिजनेस की शुरुआत करता था तो उसको खुद ही सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अगर आप कोई भी नए प्रोडक्ट को मार्केट में लाएंगे तो उसके एडवर्टाइजमेंट और अन्य काफी चीजों पर ध्यान देना होता था। लेकिन जब से बड़ी कंपनियों ने फ्रेंचाइजी देना शुरू किया है, उसके बाद से इसका ट्रेंड 30 से 35 परसेंट तक हर साल बढ़ता जा रहा है।

जिन भी लोगों के पास बिजनेस करने का ज्यादा आईडिया नहीं होता है वह सभी लोग फ्रेंचाइजी खरीद लेते हैं और फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से वह काफी सारा पैसा भी कमा लेते हैं। जब से लोगों ने ब्रान्डेड कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेकर अपने बिजनेस को शुरू किया है, उसके बाद से काफी बेरोजगार लोगों को नौकरी करने का जरिया मिल गया है।

अगर आप फ्रेंचाइजी लेकर अपने बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपके सामने काफी क्षेत्र है जिनकी आप फ्रेंचाइजी ले सकते हैं जैसे हैल्थ एंड ब्यूटी केयर, ट्रैवल, रियल एस्टेट, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, होटल, आईटी, आदि।

फ्रेंचाइजी के कितने प्रकार होते हैं- Types of Franchise

franchise-meaning-in-tamil-marathi

पोस्ट में आप सभी लोगों ने ऊपर जाना कि फ्रेंचाइजी क्या है? लेकिन आपको इसके प्रकार के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। तो आपको बता दें इसके तीन प्रकार होते हैं जिसके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं।

1. व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी (Business Format Franchise)

जब भी आप व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी को लेंगे तो वहां पर आपको कंपनी के द्वारा कुछ निर्देश दिए जाते हैं और आपको उन्ही निर्देशों का पालन करना होता है। मैं अगर सीधे शब्दों में बात कहूं तो आप जिस भी कंपनी की फ्रेंचाइजी को लेंगे तो उनका एक बिजनेस फॉर्मेट होता है और उसी फॉर्मेट को आपको भी मानना होगा। ज्यादातर लोग इस प्रकार की फ्रेंचाइजी को लेना काफी पसंद करते हैं। 

2. उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी (Product Distribution Franchise)

जब आप उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी को लेंगे तो कंपनी आपको सिर्फ अपने प्रोडक्ट को बेचने की अनुमति देती है। लेकिन यहां पर कंपनी के द्वारा व्यापार चलाने में कोई भी सहायता नहीं की जाती है। आपको अपने हिसाब से प्रोडक्ट को बेचना होता है। 

3. उत्पाद निर्माण फ्रेंचाइजी (Manufacturing Franchise)

प्रोडक्ट निर्माण फ्रेंचाइजी में आप कंपनी के नाम से प्रोडक्ट को बना और बेच सकते हैं। जब भी आप किसी भी बड़ी कंपनी के नाम से प्रोडक्ट को बेचते हैं तो लोग जल्दी ऐसे प्रोडक्ट्स को शीघ्रता से खरीद लेते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग उत्पाद निर्माण फ्रैंचाइज़ी लेना बहुत पसंद करते हैं।  

फ्रेंचाइजी खोलने से कंपनी को फायदे

अगर आप अपनी खुद की कंपनी की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं तो आपको आसानी से पैसा लगाने वाले लोग मिल जाएंगे। लेकिन उसके लिए आपकी कंपनी काफी बड़ी और अच्छे मुनाफे वाली होनी चाहिए। जब आपके पास काफी सारे लोग फ्रेंचाइजी लेने आएंगे तो आप उनसे कमीशन लेकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। 

फ्रेंचाइजी के फायदे – Benefits of Franchise

जब भी आप किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो उसका सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि आपको कहीं पर भी प्रचार नहीं करना होता है क्योंकि वह कंपनी पहले से ही लोगों के बीच में Popular होती है। जब भी आप किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेंगे तो वहां पर आपको सिर्फ उसके प्रोडक्ट को बेचना होता है और उसके बदले में आपको कंपनी को सिर्फ कुछ कमीशन देना होता है। जब आपकी अच्छी सेल होगी तो आप काफी आसानी से कमिशन भी दे सकते हैं और प्रॉफिट भी कमा सकते हैं।

फ्रेंचाइजी लेने में क्या खतरा है – Risk in Franchise

franchise-meaning-in-marathi-malayalam-punjabi-gujrati-bengali

जिन लोगों को फ्रेंचाइजी के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है वह लोग तुरंत किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी को ले लेते हैं जिससे उनका काफी ज्यादा नुकसान भी हो जाता है। तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आपको फ्रेंचाइजी लेने पर खतरा भी हो सकता है। इसलिए किसी भी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें:

  • आजकल मार्केट में हर कोई कंपनी, अपने फ्रेंचाइजी मॉडल को लोगों के बीच पब्लिक कर देती है और लोगों को सलाह देती है कि वो लोग आयें और उनकी फ्रैंचाइज़ी खरीदें। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी कंपनियां ऐसी भी हैं जो कि आपसे काफी लंबे समय तक का बॉन्ड बनवाती हैं जिस पर साइन करने के बाद आप उस कंपनी को तुरंत छोड़ नहीं सकते हैं।
  • कभी भी आप ऐसी कंपनी की फ्रेंचाइजी ना लें जहां पर आपका फायदा ना हो।
  • अगर किसी भी वजह से आपका व्यापार बंद हो जाता है। तो यहां पर कंपनी का कोई भी लेना देना नहीं होता है अगर आपकी कंपनी घाटे में जाएगी तो उसके जिम्मेदार आप खुद ही होंगे।

भारत में फ्रेंचाइजी देने वाली कम्पनियाँ

  1. Jawed Habib Hair & Beauty
  2. Uddan Express Courier
  3. Looks Unisex Salon
  4. Nurserylive
  5. Affinity Salon
  6. Green Trends Salon
  7. Shahnaz Husain Group
  8. Zudio
  9. Blossom Kochhar Salon
  10. ST Courier
  11. Pizza Hut
  12. V Mart
  13. Subway
  14. FirstCry
  15. Pind Balluchi
  16. Easy Day
  17. Kake Di Hatti
  18. Balaji Wafers
  19. Bikanervala
  20. EKart Logistics
  21. Xero Degrees
  22. Chhotu Maharaj
  23. Kathi Junction
  24. Tata 1mg
  25. Big Yellow Door
  26. Ola Electric Scooter
  27. Puma
  28. Flipkart Delivery
  29. FabIndia
  30. Chai Sutta Bar
  31. One Dollar Stores (Beccos, Miniso, Muji, Mumuso)
  32. MBA Chai Wala
  33. Liberty Shoes
  34. Bisleri
  35. Bata
  36. Post Office
  37. Gitanjali Jewels
  38. Monginis
  39. Kalyan Jewellers
  40. Titan Eye Plus
  41. Malabar Gold & Diamonds
  42. Aurelia
  43. Tanishq
  44. Biba
  45. Joyalukkas
  46. Rolls Mania
  47. Apollo Diagnostics
  48. Keventers
  49. Dr. Lal Pathlabs
  50. Green Chick Chop
  51. Thyrocare
  52. DTDC Courier
  53. Sanjivani
  54. Lifecare Diagnostics
  55. Bajaj Auto
  56. Hero Motocorp
  57. Express Car Wash
  58. Motorz Spa
  59. Mahindra First Choice
  60. 3M Car Care
  61. Firebox Bikes
  62. Taco Bell
  63. Zara
  64. 7-Eleven
  65. Starbucks
  66. Sbarro
  67. Godrej Interio
  68. Interiors & More
  69. Woodniture
  70. Nilkamal
  71. Pepperfry
  72. Giani’s
  73. Baskin Robbins
  74. Naturals Ice Cream
  75. Honey & Dough
  76. Twisting Scoops
  77. Fruktville

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने आपको बताया Franchise meaning क्या होता है। यहाँ पर हमने आपको फ्रेंचाइजी के बारे में बहुत कुछ अच्छे तरीके से बताया है कि यह क्या होता है और किस तरह से काम करता है। अगर आप भी किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे हैं तो ऊपर हमने आपको कुछ लिस्ट दी है वहां पर आप बेस्ट कंपनी देख सकते हैं।

मुझे आशा है कि आपको Franchise meaning in Hindi लेख पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगती है तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment